12 जून 2009

वक्त की जरुरत है वाम एकता - सत्यपाल डांग

लायलपुर (अब पाकिस्तान) में जन्म, लाहौर अैर मुंबई में शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमृतसर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले सत्यपाल डांग वयोवृद्व वामपंथी नेता हैं। संघर्स का पथ अख्तियार करने वाले सत्यपाल डांग अपने सपने को आंखों में सजोये रहेे। 89 साल की उम्र में भी सामाजिक बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन की आंधी उनके आंखें में देखी जा सकती है। सत्तर साल पहले कम्यूनिस्ट पार्टी का झंडा थाम चुके सत्यपाल डांग में आज भी वही जज्बा, ईमानदारी और जूनून है। इस जूनून में कम्यूनिस्टों के प्रति नाराजगी भी साफ दिखता है। चुनावों में वामपंथी पार्टियों का हाल देखते हुए उनकी नाराजगी जायज है। एआईएसएफ के महासचिव , अमृतसर वेस्ट से चार बार विधायक और सीपीआई नेशनल कौंसिल के सदस्य रह चुके डांग ने जीवन भर निजी सम्पत्ति का विरोध किया। पंजाब में उग्रवाद के समय इसका तीव्र राजनीतिक और रचनात्मक प्रतिवाद किया। द संडे पोस्ट के संवाददाता प्रदीप कुमार सिंह ने डांग से लोकसभा चुनाव सहित मौजूदा व्यवस्था में वामपंथी दलों के योगदान पर विस्तार से बातचीत की। प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत का मुख्य अंश


आज के चुनावों में राजनीतिक दलों के एजेंडे से राष्ट्रीय मुद्दे गायब है। 15 वाम चुनाव स्थानीय मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। इसका क्या कारण मानते है।

गरीबी, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार भुखमरी और महंगाई से पूरा देश परेशान है। आपको ये मुद्दे स्थानीय लगता होगा लेकिन यह राष्ट्रीय मुद्दा है। देष के हर भाग में एक तरह की समस्याएं है। आम आदमी की हालात बदतर होती जा रही है। दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस हवाई बातों में जनता को उलझाए रखना चाहती है। भूख और गरीबी न तो उनके एजेंडे में है और न ही उनको दूर करना चाहती है। सरकार तो परमाणु करार और आकड़ों में बढ़ रही खुशहाली की बात करती है। पंजाब के संदर्भ में भी यदि बात करंे तो यहां भी गरीबी है, किसान कर्ज तले दबे हुए हैं, भ्रस्टाचार से यहां के लोग भी परेशान हैं। पहले हमें आम लोगों को खुषहाल करना होगा। उनकी रोजमर्रा की समस्याएं खत्म करनी होगीं।तब जाकर हम राष्ट्रीय मुद्दे की बात कर सकते हैं।अभी अस्सी फीसदी आबादी को परमाणु करार से क्या लेना देना है।उन्हें तो पहले दो वक्त की रोटी चाहिए।इसलिए परमाणु करार अभी आम चुनाव का मुद्दा नहीं बन सकता।

राजनीतिक पार्टियों की घोषणा पत्र से आम जन के हितों की बात दूर होती जा रही है। आप इसका क्या कारण मानते है।

- जहां तक राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रों में आम लोगों के हित से जुड़ी सवाल की बात है। तो इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता है। आज की सरकारें घोषणा पत्र के आधार पर नहीं चलती है। यदि जनहित का कोई मुद्दा उनके घोषणा पत्र में जगह पा भी गई है तो वे उसे पूरा नहीं करते । असली बात राजनेताओं के नियति का है। जब नियति में ही खोट है तो वादे से कुछ नहीं होगा। असली बात इरादे और प्रतिवद्वता का है। आज सरकारे पंूजीपतियों और कांरपोरेट घरानों के दलाल नजर आते है। आपने गौर किया होगा, जैसे-जैसे कांरपोरेट घरानों की अमीरी बढ़ती जा रही है वैसे ही चुनाव खर्च भी बढ़ता जा रहा है। राजनीति के केन्द्र बिंदु में पैसा और पावर आ गया है। आम आदमी उसकी परिधि से बाहर है।

वामदलों का आधार दिनों दिन सिकुड़ता जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेंदार है?

इसलिए वाम दल खुद इसके लिए जिम्मेदार है।

इस चुनाव में भाजपा नेता लालकृण्ण आडवाडी कहते है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे स्विस बैंक में जमा भारतीयों के काला धन को वापस लायेगें की बात करते है। क्या उसे लाना संभव है?

सत्ता में आने के बाद भाजपा क्या करती है यह किसी से छिपा नहीं है।लालकृण्ण आडवाडी क्या कहते है मैं इस पर नहीं जाना चाहता। लेकिन स्विस बैंक में जमा काला धन वापस आ सकता है। यदि सरकार इसको करना चाहे। यह संभव है।

देश में लगातार वामपंथी, जनवादी आंदोलनात्मक गतिविधियां कमजोर हो रही है। संसदीय राजनीति में भी इनकी संख्या बल उगंलियों पर गिनने लायक है। इसका आप क्या कारण मानते है?

इस दौर में वामपंथी क्या हर तरह के आंदोलन कमजोर दिखाई दे रहे है। यह बात तो सही है। कि वामपंथी आंदोलन कमजोर हुआ है। इसका कोई एक कारण नहीं है। कई कारण है जिससे वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन कमजोर हुए है। सबसे बड़ा कारण तो कम्यूनिस्ट पार्टियों की कमजोरी है।आज के हालात और परिस्थितियों को देखते हुए वामदल उसको दिशा नहीं दे पा रहे है। आम लोगों के बीच जाने में कामयाब नहीं हो पा रहे है। ऐसा नहीं है कि लोग वामपंथियों को नजरअंदाज करना चाहते है। वामदल अपनी उपस्थिति दर्ज करानें में नकामयाब है। यदि वे जनता के बीच जायें और उनके मुद्दे उठाये तो निष्चित सफलता मिलेगी। इतने दिनों के बाद भी वामदल कुछ जगहों को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ पा रहे है। इसका कारण है कि जनता उन्हें नहीं अपना रही है। जनता क्यों नहीं अपना रही है इसे वामदलों को सोचना होगा और इसका कारण चिंहित करके लड़ना होगा।

पश्चिम बंगाल की सरकार को लेकर लोग खूब टिप्पणी करते है। लंबे समय से वहां वामदलों की सरकार चल भी रही है। आप की नजर में पश्चिम बंगाल की सरकार क्या सही है?

तीन दसक से यदि पश्चिम बंगाल में सीपीएम की सरकार बन रही है। हर बार जनता जीता रही है तो निश्चित ही बंगाल की जनता सीपीएम को अन्य दलों से बेहतर समझती है। जनता को एक दो बार कोई पार्टी छल या धोखा दे सकती है। बार -बार नहीं। रही बात धांधली की तो ऐसा अभी कोई प्रमाण किसी के पास नहीं है जो यह कह सके कि सीपीएम फर्जी तरीके से अब तक चुनाव जीतती रही है।

सीपीएम क्षेत्रिय दलों से मिलकर मोर्चा बनाने के लिए दिन रात एक कर रही है। जबकि वाम दलो की एकता कम महत्वपूर्ण नहीं है। वाम महासंघ बनने में मुख्य बाधा क्या है?

एक कम्यूनिस्ट पार्टी होनी चाहिए। यदि नहीं है तो एक करने की लगातार कोशिश होनी चाहिए। विभिन्न वाम पार्टियों और संगठनों को एकजुट करने की जितनी कोशिश होनी चाहिए वह नहीं हुई। वक्त की जरुरत और देश हित की मांग है कि वाम एकता बने । लेकिन नहीं बन पा रही है। इसके लिए गंभीर प्रयास की जरुरत है। करात साहब यदि वाम धड़ों को एक जुट करे तो दीर्घकालिक राजनीति के लिए यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। देवगौड़ा, लालू प्रसाद और वीपी सिंह के साथ बहुत राजनीति हो चुकी।



वाम एकता न बन पाने के लिए दोषी कौन है?

वाम एकता की जगह सीपीएम और सीपीआई एक हो जाये यही बड़ी बात है। वाम एकता न हो पाने में हम कम्यूनिस्ट दोषी है। सीपीएम और सीपीआई दोषी है। दोनों बड़ी पार्टियों को जितना प्रयास करना चाहिए नहीं कर रही है। दूरदृस्टि का अभाव और षार्टकट की राजनीति इसमें सबसे बड़ी बाधा है।सीपीएम सीपीआई के एक हो जाने से वाम एकता की बुनियाद बनेगी।

पंजाब में एक समय सीपीआई का काफी जनाधार था। अब नहीं है। इसके पीछे क्या कारण है?

पंजाब एक समय वाम आंदोलन का गढ़ था। हम अपने आधार को बचाने में कामयाब नहीं रहे। इसके लिए सीपीएम और सीपीअई समान रुप से दोसी है।

हर चुनाव के बाद सीपीएम और सीपीआई भाजपा को सत्ता से बाहर रखने और धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने की बात करने लगती है। जबकि इसके लिए जनता उनको जनादेष नहीं दी होती है। अंतत धर्मनिरपेखता के नाम पर कांग्रेस की सरकार बन जाती है। क्या यह जनमत का अनादर नहीं है?

भाजपा और धर्म, सम्प्रदाय ,क्षेत्र की राजनीति करने वाली पार्टियां देश के लिए खतरनाक है। इसकी भरसक कोशिश होनी चाहिए की वह सत्ता में न आने पाये। जनता ने यदि अपना मत एक पार्टी को नहीं दिया है। तब भाजपा की सरकार हम क्यों बनने देगे। जनता की राय बदलनी भी पड़ती है। कम्यूनिस्ट पार्टी का रोल नेतृत्व करना भी होता है। संप्रदायिक फांसीवादी ताकतों को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस और धर्मनिरपेक्ष दलो को समर्थन देना पड़ता है।

कांग्रेस और भाजपा में कौन ज्यादा संप्रदायिक है?

शत प्रतिशत शुद्वता की बात नहीं है। भाजपा तो घोषित रुप से संप्रायिक और फांसीवादी पार्टी है। जिसका एजेंडा ही एक धर्म और संप्रदाय के खिलाफ है। कांग्रेस भाजपा से बेहतर है। का्रंग्रेस को पूरी तरह बरी नहीं किया जा सकता है।

पंजाब में उग्रवाद की समस्या से काफी दिनों ग्रस्त रहा। पंजाब ने इसकी काफी बड़ी कीमत चुकाई। इसके क्या कारण थे ।

कुर्सी और सांप्रदायिक राजनीति के कारण पंजाब के हजारों लांगों को अपनी जान देनी पड़ी। राजनीति में जब धर्म का घालमेल किया जाता है। तब ऐसी ही समस्याए पैदा होती है। बेरोजगारी ,भुखमरी को समाप्त और समता मूलक समाज ही ऐसी समस्याओं का निदान है।

देश के सामने सबसे ज्वलंत समस्या क्या है?

अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी देश गरीबी और अशिक्षा से उबर नहीं पाया है। यही देश के लिए आज भी समस्या ह। साठ साल पहले भी थी।

आप अपने जीवन और राजनीति से कितना संतुष्ट है। जो करना चाहते थे क्या कर पाये?

मैं अपने जीवन और काम से पूरी तरह संतुष्ट हंू। बहुत कुछ किया। आजादी की लड़ाईयां भी लड़ी, जेल भी गये, अन्दर ग्राउण्ड रहा। आजदी के बाद भी यह जारी रहा।कई हड़ताले की, भूख हड़ताल पर बैठा। कुछ हासिल किया कुछ नहीं कर सका। मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है।

आजादी के दिन आप कहां थे?

उस दिन मैं चेकोसोवाकिया में था। मेरे साथ कई साथी कर्म सिंह मान, फजले इलाही, कुर्बान, मंसूर आदि थे। यहां के कत्लेआम की हमें वहीं पता चला। बहुत दुख हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

अपना समय