लखनउ 15 अप्रैल 2011/ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भारत-नेपाल तराई क्षेत्र में चल रहे हिंदुत्वादी गुटों के सांप्रदायिक और आतंकी राजनीति की परिघटना को समझने की कोशिश करती डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘भगवा युद्ध’’ का प्रदर्शन लखनउ प्रेस क्लब में 16 अपै्रल को दो बजे किया जाएगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डे ने बताया कि पिछले लंबे समय से गोरखनाथ पीठ को केंद्र बनाकर संचालित की जा रही हिंदुत्ववादी राजनीति प्रदेश के सांप्रदायिक सद्भाव पर हमलावर है। जिसकी अभिव्यक्ति मालेगांव, अजमेर, समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भी हुई है। राजीव यादव, शाहनवाज आलम और लक्ष्मण प्रसाद द्वारा निर्देशित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘भगवा युद्ध’’ इस परिघटना के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं को समझने का एक प्रयास है। कभी बुद्ध, गोरख और कबीर की कर्मस्थली रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक और आतंकवादी राजनीति के केंद्र बन जाने की परिघटना पर एक सार्थक बहस के लिए इस फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप सभी इसमें सादर आमंत्रित हैं।
द्वारा जारी-
संदीप पाण्डे
सामाजिक कार्यकर्ता
संपर्कः 05222347365
09415254919, 09452800752

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें